इटावा नगर पालिका में नामित 5 सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इटावा नगर पालिका परिषद में पांच सभासदों को नामित किए जाने के उपरांत नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया का नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया कार्यक्रम में इटावा सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सरिता भदौरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता, सचिन यादव सहित अन्य सभासद एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सरकार द्वारा नामित सभासदों में प्रीति जैन, शिवम प्रताप धाकरे, सत्येंद्र मिश्रा,तेजपाल राजपूत,ललित वाल्मीक, रहे । जिन्होंने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के प्रति सजग रहकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर धैर्य और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना एक प्रतिनिधि का कर्तव्य है तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने सभी नव-नामित सभासदों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने सभी नामित सभासदों का नगर पालिका परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब सभी सदस्य नगर पालिका परिवार का हिस्सा हैं और उनसे अपेक्षा है कि वे जनहित में सहयोगात्मक भूमिका निभाते हुए नगर के विकास में योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *