प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह यादव का सेवानिवृत्ति समारोह सम्पन्न

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। न्याय पंचायत धनुवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ईश्वरपुरा में प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह यादव के सेवानिवृत्ति अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों व अतिथियों ने उनके सरल, सौम्य स्वभाव और शिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू यादव सहित हरि मोहन राजपूत उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक एआरपी गिरिजेश, अरविंद शाक्य, प्रदीप पाल, रामवीर यादव, कमलेश यादव, जवाहरलाल शाक्य, अंकित कुशवाहा, सारदेव यादव, सुधीर शाक्य, रीतेश, इदरीश, श्यामबाबू, बलवीर सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *