इटावा। एसएमजीआई में चल रहे (स्पोर्ट्स वीक) “जेनेरो, 2026” में आज चेस एवं कैरम की प्रतियोगिता संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में चैस में महिला वर्ग में बी फार्मा की तनिष्का राठौर विजेता एवं जीएनएम की रुचि उपविजेता रहीं।
पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल बी फार्मा के ऋषभ गुप्ता एवं बीसीए के मो आदिल के बीच खेला गया जिसमें मो आदिल ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल जीएनएम के विकास यादव तथा बी फार्मा के रुद्र प्रताप के बीच खेला गया जिसमें विकास यादव ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मैच जीएनएम के विकास यादव तथा बीसीए के मो आदिल के बीच खेला गया जिसमें विकास यादव विजेता तथा मो आदिल उपविजेता रहे।
इसी क्रम में कैरम के महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल बीफार्मा तृतीय वर्ष की आकांक्षा एवं भूमि तथा बीएससी नर्सिंग की दीक्षा एवं सोनी के बीच खेला गया जिसमें दीक्षा एवं सोनी ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल गौरी पाठक एवं अमृता सिंह तथा बीफार्मा तृतीय वर्ष की अन्जली यादव एवं दिव्यांशी के बीच खेला गया जिसमें गौरी एवं अमृता ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
अंत में फाइनल मैच दीक्षा एवं सोनी तथा गौरी एवं अमृता के बीच खेला गया जिसमें गौरी तथा अमृता विजेता तथा दीक्षा एवं सोनी उपविजेता रहीं।
पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल बीफार्मा प्रथम वर्ष के अनमोल तिवारी एवं प्रतीक तथा बी फार्मा द्वितीय वर्ष के कुनाल एवं प्रियांशु के बीच खेला गया जिसमें अनमोल एवं प्रतीक ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल बी फार्मा प्रथम वर्ष के समर्थ एवं ऋषभ तथा बीफार्मा चतुर्थ वर्ष के हर्षित एवं सुबूर के बीच खेला गया जिसमें समर्थ एवं ऋषभ ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मैच अनमोल एवं प्रतीक ,समर्थ एवं ऋषभ के बीच खेला गया जिसमें अनमोल एवं प्रतीक विजेता तथा समर्थ एवं ऋषभ उपविजेता रहे।
सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को एसएम जीआई इटावा के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव तथा डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा द्वारा ट्राफी प्रदान की गई। जेनेरो 26 की प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिये आयोजक टीम तथा छात्रों को चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने हार्दिक बधाई दी।
