एसएमजीआई में रंगारंग वार्षिकोत्सव “जैनरो 2026” का आगाज़

इटावा । एसएमजीआई इटावा में बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव “जैनरो 2026” का आगाज़ आज भव्यता के साथ शुरू हुआ।

जेनरो 2026 का भव्य शुभारंभ एसएमजीआई के चेयरमैन डा0 विवेक यादव एवं डायरेक्टर डा0 उमाशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवम पुष्प अर्पण कर किया किया।
आज शुभारंभ के अवसर पर महिला और पुरुष वर्ग में कई चरणों में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में प्रभाकर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रथम दिवस पर प्रतियोगिता का शुभारंभ टग ऑफ वार से हुआ जिसमें बीफार्मा,डी फार्मा, जीएनएम,बीएससी नर्सिंग, बीसीए तथा बीबीए के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

महिला वर्ग में पहला मैच डी फार्मा तथा जीएनएम के बीच हुआ जिसमें जीएनएम विजेता बना। दूसरा मैच बीसीए और बी फार्मा के बीच हुआ जिसमें बीसीए ने बाजी मार ली इसी प्रकार तीसरा मैच बीबीए द्वितीय वर्ष एवं बीएससी नर्सिंग के बीच हुआ जिसमें बी एससी नर्सिंंग ने शानदार विजय हासिल की ।

पहला सेमी फाइनल जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के बीच हुआ जिसमें बीएससी नर्सिंग ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई अगले क्रम में दूसरा सेमी फाइनल बीसीए और बीबीए तृतीय वर्ष के बीच हुआ जिसमें बीसीए ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
अंत में फाइनल मैच बीसीए और बीएससी नर्सिंग के बीच खेला गया जिसमें बीएससी नर्सिंग विजेता और बीसीए उपविजेता घोषित हुआ।

पुरुष वर्ग में पहला मैच बीबीए तथा बीफार्मा द्वितीय वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बीबीए ने शानदार जीत हासिल की
दूसरा मैच बीसीए और डी फार्मा के बीच खेला गया जिसे बीसीए ने जीत लिया। तीसरा मैच बी एससी नर्सिंंग और जीएनएम के बीच खेला गया जिसमें बी एससी नर्सिंंग ने विजय प्राप्त की। पहला सेमी फाइनल बीबीए तथा बीएससी नर्सिंग के बीच खेला गया जिसमें बीबीए ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई इसी प्रकार दूसरा सेमी फाइनल बीसीए और बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बी फार्मा ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अंत में फाइनल मैच बीफार्मा चतुर्थ वर्ष और बीबीए के बीच खेला गया जिसमें बीबीए विजेता एव बीफार्मा चतुर्थ वर्ष उपविजेता रहे।

संस्था के चेयरमैन डा0 विवेक यादव ने प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता छात्र- छात्राओं को पुरुस्कृत किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *