प्रदेश की राजनीति में उलटफेर की हो गई गिनती शुरू:चित्तौड़

भरथना,इटावा। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा है कि यूपी की सड़को से लेकर संसद तक,अगर कोई डंके की चोट पर हक की बात कर रहा है,तो वह नाम नगिना के सांसद,एएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद हैं।
उन्होंने कहा है कि विपक्ष की खामोशी के बीच आज़ाद समाज पार्टी वर्तमान में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है,गरीबों,शोषितों और युवाओं का भरोसा भी आज सिर्फ ‘चंद्रशेखर आज़ाद’ पर टिका हुआ है।
एएसपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री चित्तौड़ ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश की हवा बदल चुकी है और प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिसके के लिए 2027 के महासमर से पहले आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हुंकार भर दी है।
पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री खटीक लाखन सिंह चक ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर के ऐतिहासिक अवसर पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में होने जा रही ‘बहुजन स्वराज संकल्प महारैली’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए एएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के प्रदेश भर में तूफानी दौरे जारी हैं।
जिसकी कड़ी में कानपुर मंडल के जनपद इटावा की 201 विधानसभा भरथना में कार्यकर्ता पदाधिकारियों का यह विशाल सम्मेलन हुआ है।
​मामले में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के साथ विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री खटीक लाखन सिंह चक के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की जोश भरी मौजूदगी ने
साफ कर दिया कि इस बार उत्तर प्रदेश की हवा बदल चुकी है।
पार्टी के मंडल सम्मेलन को राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश संगठन मंत्री,कानपुर जोन प्रभारी शिव प्रकाश विश्वकर्मा,
जोन प्रभारी ​प्रदीप निगम, अभिषेक आजाद आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इससे पूर्व भरथना विधान सभा क्षेत्र 201 के प्रभारी विकीत उर्फ विक्की कठेरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव गौतम,पूर्व महासचिव,रामनारायण आजाद,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुबोध गौतम, साहिल चौधरी,अमर चौधरी,छोटू चौधरी,आदि कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री चित्तौड़ सहित सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *