सपा महिला सभा की बैठक में जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष बर्षा कश्यप को मनोनीत किया

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। समाजवादी महिला सभा की बैठक नगर कार्यालय पर महिला सभा नगर अध्यक्ष नसीमा एवं विधान सभा अध्यक्ष रत्नेश कुमारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में वर्षा कश्यप का नाम घोषित किया साथ ही साथ नगर अध्यक्ष नसीमा से जल्द से जल्द कार्यकारिणी घोषित करने का आग्रह किया। कहा कि इसी तरह संगठन को मजबूती से बढ़ाएं और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। जिला उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नीतू सिंह, बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी उपस्थिति रहीं। माया देवी, सुनीतादेवी, आलिया, जाहरा, रुचि शर्मा, साक्षी, राधा यादव आदि शामिल हुईं।
नगर अध्यक्ष राहुलगुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खां, प्रमुख महासचिव राशिद सिद्दीकी, जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना, नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, मीडिया प्रभारी अभिषेक गांगलस, उपाध्यक्ष रतन पाण्डेय, विकास चौधरी, गोपाल गुप्ता एवं समस्त सभासदगण ने महिला सभा की समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *