अवैध आतिशबाजी के साथ पुलिस एक को किया गिरफ्तार

बकेबर। जनपद के थाना बकेवर पुलिस ने अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹1 लाख 50 हजार मूल्य की आतिशबाजी और पटाखे बरामद किए हैं।

​विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई

​यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दीपावली पर्व को सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलेभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

​इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम निवाड़ी खुर्द बम्बा के पास पांडरी बाबा सरकार मंदिर के निकट एक कोठरी में एक व्यक्ति अवैध आतिशबाजी बेच रहा है।

​सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बकेवर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को अवैध आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.5 लाख आंकी गई है।

​पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना बकेवर पुलिस टीम की इस तत्परता और सजगता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *