सैफई।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में 12 अगस्त, 2025 को तहसील जसवंतनगर, सैफ़ई, ताखा और विकास खंड महेवा के बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में उन्हें निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
आगामी 13 अगस्त, 2025 को तहसील सदर, चकरनगर और विकास खंड भरथना के बीएलओ और सुपरवाइजरों को भी इसी तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।
