इटावा। आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार (12 अक्टूबर 2025) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में संघन पैदल गश्त किया।
एसएसपी ने गश्त के दौरान आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस त्योहारों के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। साथ ही, उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सकता है। यह पैदल गश्त आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया था।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली यशवन्त सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
