इटावा। जिले के वैदपुरा इलाके के कैलोखर गांव में मामूली विवाद में लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट कर की और हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। दबंगों ने चार राउंड से अधिक गोलियां चलाई है, घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सैफई राम दबन मौर्य समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है।
घटना स्थल से पुलिस ने 315 बोर के खाली खोखे बरामद किए हैं। दबंग फायरिंग करके घटनास्थल से फरार हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।थाना प्रभारी वैदपुरा संजय सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी में विवाद हुआ था। पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की जा रही है। एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा किया जा रहा है।
नाली के विवाद में चले चार राउंड हवाई फायरिंग
