इटावा। डीबीए चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का होटल दावत में इटावा के वरिष्ठ समाजसेवी फिल्म निर्माता धीरेंद्र राव चौबे द्वारा स्वागत किया गया।
जिसमे एल्डर्स कमेटी चैयरमेन शांति स्वरूप पाठक,सहित अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी,महामंत्री नितिन तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर चौहान,सहित सभी कार्यकारिणी का बेहतर स्वागत अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम,स्वागत में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माला,पटका पहनाकर तथा मंचासीन अतिथियों का शॉल पहनाकर,तथा प्रतीक चिन्ह देकर,माला पहनाकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एड० शांति स्वरूप पाठक एवम विशेष अतिथि रविंद्र सिंह दुबे एड० ने संयुक्ता से संबोधित करते हुए कहा की उन्होंने हमेशा से परंपरागत तरीके से इस बार के चुनाव की व्यवस्था को,संचालित किया तथा सभी जीते पदाधिकारियों को बधाई दी ।
वहीं मुख्य अतिथि अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी और महामंत्री नितिन तिवारी ने संयुक्ता में संबोधित करते हुए,उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का मतदान और समर्थन करने हेतु धन्यवाद किया,तथा सभी वकीलों के हित में सदैव कार्य करने का आश्वासन दिया। और कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र राव चौबे का खूब आभार जताया।
डीजीसी क्राइम शिव कुमार शुक्ला ने कहा की नई कार्यकरिणी को बहुत बहुत बधाई हो की इस बार के चुनाव में जीते सभी पदाधिकारी सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे और बदलाव लाएंगे सबको बधाई हो ।
कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र राव चौबे ने उपस्थित सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता पदाधिकारियों का धन्यवाद जो मेरे निवेदन पर यहां आए है,सभी का आभार जताया और कहा की सभी वकील साथियों के साथ हम सब लोग उनका स्वागत सम्मान सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय कवि कमलेश शर्मा ने कविता सुनाकर तथा देवेंद्र पांडे एड० ने भी संबोधन किया ।
उक्त कार्यक्रम का बेहद सफल सम्पूर्ण संचालन,एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ आदित्य मोहन शर्मा ने किया।
वहीं उक्त डीबीए कमेटी इटावा के मौजूद अधिवक्ता जिसमे कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह,संयुक्त मंत्री योगेश उर्फ राजू यादव,राजुल शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आरके वर्मा,अनूप कुमार, सदस्य में प्रमोद तिवारी, हिमांशु यादव, राणा यादव, सौरभ झा,गोपाल अवस्थी एड० का भी समान किया गया ।
इस दौरान अवधेश तिवारी एड०,राजीव चौधरी एड०साकेत शुक्ला एड०, उमेश दीक्षित एड०, रमाशंकर चौधरी एड०, दयाशंकर शुक्ला एड०, धीरेंद्र राव चौबे,रोहन राव चौबे,श्याम चौधरी, लल्ला भइया एड०,आदित्य मोहन शर्मा एड०,रोहन राव चौबे, अनुज मिश्रा,सहित समाजसेवी सुनील मिश्रा, सिद्धार्थ शकर दीक्षित एडo,अनुपम मिश्र,मेजर पांडे,ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अरुण दुबे,दीपक त्रिपाठी, मोहसिन अली एड०,रमन त्रिपाठी,वैभव मिश्रा एड०, सनी यादव एड०अनिल यादव एड०,लवकुमार एड०,आकाश त्रिपाठी, श्रेयश मिश्रा,उपेंद्र,उम्मेद यादव एड०,अभिषेक तिवारी,गजेंद्र चौधरी सहित कई अधिवक्ता जन मौजूद रहे ।
डीबीए चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान
