इटावा। जनपद में 125 वर्षों से लगने वाली इटावा प्रदर्शनी के पंडाल में श्री श्री गौर निताई परिवार द्वारा आयोजित श्री हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि माननीय विशाल कपूर पूर्व फिल्म विकास परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सक्सेना जी मुख्य अतिथि सरिता भदौरिया विधायक इटावा उ0 प्र0
ब्रह्म मध्य गौणीय संप्रदाय के अंतर्गत श्री श्री गौर निताई परिवार द्वारा इटावा नुमाइश प्रदर्शनी के तत्वाधान में वही भक्त की रस धारा दिनांक 11 दिसंबर दिन गुरुवार को इटावा प्रदर्शनी पंडाल में सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनुपुत्र दास के द्वारा भव्य हरि नाम संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया सरिता भदौरिया सदर विधायक इटावा श्री विशाल कपूर जी पूर्व सदस्य फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेंद्र सक्सेना जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया माननीय विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि इटावा जैसी धरती पर पंडित मनुपुत्र दास हरि नाम संकीर्तन तथा सत्संग के माध्यम से युवाओं तथा नौजवानों में भक्ति की अलग जगा रहे हैं निश्चित रूप से एक बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है विनीता माताजी व उनकी टीम के द्वारा सुंदर भजनों के माध्यम से भक्तों को भाव विभोर कर दिया सभी भक्त पंडाल में नाचने को मजबूर हो गए सनातन धर्म प्रचारक पंडित पुत्र दास जी ने उपस्थित सभी भक्तों से कहा कि भक्तों को अपने अहंकार को छोड़ सरल बनकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए और अपने गुरु और गोविंद की प्रसन्नता के लिए नित्य हरि नाम जप तथा शास्त्र अध्ययन करना चाहिए ।

कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा गोलोकरास भगवान नरसिंह की प्रकट लीला उत्सव का मंचन ने भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में वेद प्रकाश प्रभु जी प्रशांत प्रभु जी पवन प्रभु जी अखिल प्रभु जी आशीष प्रभु जी बलराम प्रभु जी वंश प्रभु जी राजीव चौधरी प्रभु जी रजत प्रभु प्रियांशु प्रभु आदि भक्तोंका सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन बेनीराम प्रभु जी ने किया।

