दीपावली सप्ताह प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दम

भरथना,इटावा। ज्ञान स्थली एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) में दीपावली सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी कला-कौशल से रूबरू कराया।
कस्बा के मुहल्ला शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) में कार्ड मेकिंग, दीया सजाओ, पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोमवार को अंर्तसदनीय दीवाली का कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पीजी से लेकर कक्षा- 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही सुन्दर कार्ड बनाए। जिसमें सजावट के साथ बच्चों ने सामाजिक सन्देश भी दिये। प्राइमरी वर्ग में नित्या,शानवी,अक्षिता, आर्यन प्रथम,श्रेयांश, अवंतिका,देवांश अन्ना ने द्वितीय तथा पियूष,अग्रिमा, आरुष,आनंदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशी, रोजिश,अग्रिमा,वैष्णवी वर्मा,आयुष द्वितीय स्थान कोशकी,अश्मी,जायस, उत्कर्ष, नेस,राधिका तथा तृतीय स्थान पर दीपांशी, ललित,सुमोलिक,आर्या, अंशिका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर ने सभी मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हाउस कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *