भरथना,इटावा। रंग-बिरंगे सुगन्धित पुष्पों की वर्षा व ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच साँई बाबा की पद पालकी यात्रा आगामी 25 दिसम्बर को छोला मन्दिर परिसर में ही भ्रमण करेगी। साथ ही विशाल भण्डारा में हजारों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेगें।
उक्त निर्णय कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) परिसर पर स्थापित श्री साँई धाम के 21वें वार्षिकोत्सव को सकुशल सम्पन्न करने के लिए रविवार को आयोजित पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को श्री साँई धाम के 21वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रातः 10 बजे बाबा के मंगल स्नान व भव्य श्रृंगार के बाद बाबा की पालकी पद यात्रा छोला मन्दिर परिसर में ही भ्रमण करेगी। साथ ही हवन पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें व अपरान्ह्र 4 बजे से सम्पन्न होने वाले विशाल भण्डारा में नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेगें। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करने के लिए सभी तैयारियों की रूपरेखा बना ली गई है। बैठक के दौरान मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान,डा.अभिनव दुबे,संजीव श्रीवास्तव, सतीश यादव,श्याम वर्मा,डा.बृजेश प्रजापति, भरत श्रीवास्तव,गोपी अग्रवाल,हरिहर भदौरिया, राजू गुप्ता,मनोज प्रजापति,आविद अली, पप्पू वर्मा,आशीष पोरवाल, अंशू वर्मा,अजय शर्मा, सहदेव यादव आदि पदाधिकारियों व साँई भक्तों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
