इटावा। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डिस्कवरी केमिस्ट्री क्लासेस के डायरेक्टर पुष्पेंद्र तिवारी के नेतृत्व में इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
संस्थान के छात्र अनंत ने अपनी सफलता का श्रेय डायरेक्टर पुष्पेंद्र तिवारी को देते हुए कहा कि सर ने उन्हें केमिस्ट्री विषय को बहुत सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान आने वाले सभी डाउट्स को सर बेहद आसान भाषा में समझाते थे, जिससे विषय को समझने में काफी मदद मिली। अनंत ने कहा कि पुष्पेंद्र तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और मेहनत की बदौलत ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।
वहीं डिस्कवरी केमिस्ट्री क्लासेस के संस्थापक पुष्पेंद्र तिवारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि उनकी कक्षा में शामिल हर छात्र उनके लिए महत्वपूर्ण है और वे सभी विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के साथ-साथ महत्वपूर्ण टिप्स एवं तकनीकों के माध्यम से केमिस्ट्री विषय में मजबूत बनाने का प्रयास करते हैं।
डिस्कवरी केमिस्ट्री क्लासेस के छात्रों ने लहराया परचम, अनंत ने सफलता का श्रेय पुष्पेंद्र तिवारी को दिया
