इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, इटावा में अध्ययनरत् एमबीए के प्रथम् एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन के साथ शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है।
डायरेक्टर डा उमा शंकर शर्मा ने बताया कि पूर्व की तरह ही इस बार भी हमारे संस्थान का एकेटीयू लखनऊ द्वारा घोषित एमबीए प्रथम् एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है।
एमबीए प्रथम् सेमेस्टर में भूमिका सिंह ने 76.3 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,सृष्टि चौधरी ने 74.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, श्वेता ने 74.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय एवं प्रिंसी पाल ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं अंकित कुमार ने 73.9 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एमबीए तृतीय सेमेस्टर में महेन्द्र कश्यप ने 75.87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, प्रिया कुमारी ने 73.12 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, विकास यादव ने 71 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,आशीष सविता ने 70.87 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं अमन यादव ने 69.75 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् स्थान प्राप्त किया।
एसएमजीआई के चेयरमैन डा विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के शानदार प्रदर्शन एवं परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा उमाशंकर शर्मा एवं प्राचार्य, विभागाध्यक्षा श्रीमती नीतू सक्सेना सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
