इटावा। जनपद के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप किसानों के संगठन जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के कार्यालय का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुमन चौहान संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी के द्वारा किया गया। इस संगठन का जिला अध्यक्ष जनपद के बृजेश मिश्रा कोपहले ही नियुक्त किया जा चुका था उन्होंने अपने कार्यकारी भी गठित की कार्यालय के शुभारंभ के दिन सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र भी सौंप गए।
कार्यालय के उद्घाटन के द्वारा जय जवान जय किसान के नारे का उद्घोष किया गया कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और किसानों को सम्मानित किया गया कहा यह संगठन किसान और जवानों के लिए ही है इनकी हर मांग को हम लोग उच्च स्तर तक पहुंचाने का काम करते हैं यही इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने सभी पदाधिकारी का संगठन में स्वागत किया तथा उनके हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का वादा किया। इस दौरान अरुण परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार जिला महामंत्री अनुराग दीक्षित जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार संगठन मंत्री, अंजली कुमारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एडवोकेट विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमाकांत कोषाध्यापक पर नियुक्त आदि लोग उपस्थित रहे।
