लाइन पार अध्यक्ष शिवशरण की टीम में 31 पदाधिकारियों की घोषणा

दिनांक 16 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी की मासिक बैठक युवांस होटल भरथना रोड पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें लाइन पार के अध्यक्ष शिवशरण गुप्ता की नगर लाइन पार की ईकाई का गठन किया गया।
जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने लाइन पार अध्यक्ष शिवशरण की टीम में 31 पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें अरुण मिश्रा,अभिनेंद्र सिंहअंजू ठाकुर को महामंत्री, पंकज यादव को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र शाक्य को लाइन पार चेयर मैन पद का दायित्व दिया गया।
श्री गुप्ता ने बताया कि संगठन में पंकज चौधरी अखिलेश पाठक तस्लीम खान आलोक गुप्ता हरिओम गुप्ता को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया वहीं शैलेंद्र कुशवाहा अखिलेश शर्मा अतुल पांडे देवेंद्र शर्मा बृजेश शर्मा को मंत्री पद का दायित्व दिया गया विश्व प्रताप सिंह विनीत त्रिपाठी सनी यादव सुनील राजपूत पुष्पेंद्र शर्मा रवि यादव सोहनलाल मोहित शर्मा अमरचंद सविता मनीष यादव को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। लाइन पार महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर अनुराधा दुबे को नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष कृष्णा मुरारी गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप लोगों को पंडित मुकुंद मिश्रा के व्यापार मंडल को मजबूत करना है और स्वर्गीयपंडित श्याम बिहारी मिश्रा जिन्होंने व्यापारियों को एकजुट करने का वीणा उठाया था उसे सपने को साकार करना है
मासिक बैठक में प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे जिसमें शहर के प्रतिष्ठित लोहा व्यापारी रामशरण गुप्ता संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ,राजीव शुक्ला , जयप्रकाश जैन, शिवकांत दुबे,उमेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता ,अखिलेश शर्मा ,आलोक गुप्ता सुशील यादव ,घनश्याम दास केसरवानी, रिंकू यादव विनीत अग्रवाल,अब्दुल जब्बार राइन,संतोष सोनी, गुड्डी बाजपेई शिवनंदन भदोरिया आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *