इटावा। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा के तत्वाधान में शालिनी मेमोरियल सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित सरोज वृद्धाश्रम श्री विष्णुहरी पुरम महेरा फाटक में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन संस्थापक श्रीमती आशा दीक्षित ,सचिव रविशंकर पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक, सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी, संस्था ओशन के कोर्डिनेटर डॉ पीयूष दीक्षित ,मैनेजर आशीष यादव,सहायक निशी सिंह, औसान सिंह,नीलम चौहान एवं भारत विकास परिषद के इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष पांचाल प्रान्त की अध्यक्षता में मनाया गया ।

इस अवसर पर सभासद नगर पालिका परिषद इटावा, अविनाश कुमार इन्द्र नारायण पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,राष्ट्र गान के उपरांत अनुराग मिश्र असफल ने अपने हास्य व्यंग्य से लोगों गुदगदाया । इसी क्रम में वृद्धआश्रम के वरिष्ठ संवादी सदस्य उदयवीर सिंह ने अपनी मार्मिक कविता पढ़कर सभी के दिल को छू लिया। सभासद अविनाश कुमार ने स्वतंत्रता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। रवि शंकर पाण्डेय सचिव सरोज वृद्धाश्रम ने आज के समय में वृद्धाश्रम की उपादेयता पर अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में इन्द्र नारायण पाण्डेय ने आश्रम के संचालकों को सदा सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम का संचालन हरी शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा किया गया ।
इस आयोजन में पूर्व प्रान्तीय सचिव संजय मिश्र, ओम नारायण शुक्ल, एन, बी ,एस, कुशवाह, निशा गुप्ता,दिनेश दुबे, वीना चौहान, ओ,पी, तिवारी ,अर्चना दुबे,प्रीती सक्सेना ,विमलेश शर्मा ,सुमन दुबे,लक्ष्मी तिवारी,शिव कुमार दुबे,प्रमोद कुमार पाण्डेय, सौरभ सक्सेना ,अमित तिवारी ,विवेक रंजन गुप्ता,बी,पी श्रीवास्तव एडवोकेट शिवहरि दीक्षित, एस,एन चौधरी ,पूर्व अध्यक्ष ए,पी,एन,दुबे,तथा अशोक कुशवाह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसी क्रम में वृद्धआश्रम के सामने ही बने पार्क में सामाजिक वानिकी विभाग इटावा ,भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा एवम संस्था ओशन के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के फल और फूलदार पौधो का सघन वृक्षारोपण भी वृद्ध जनों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में परिषद के कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्त नए संस्थान एवं आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
