विजेंद्र तिमोरी
भरथना,इटावा। ‘‘गणपत बप्पा मोरया‘‘ के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भूमि पूजन के साथ श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं। उक्त धार्मिक अनुष्ठान 27 अगस्त से प्रारम्भ होकर 5 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा तथा प्रतिमाओं का विसर्जन 6 सितम्बर को होगा।

श्री गणेश महोत्सव युवा समिति भरथना के तत्वाधान् में कस्बा के मुहल्ला आजाद रोड स्थित मन्दिर दानसहाय प्रांगण में आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक सम्पन्न होने वाले 17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं। सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने समिति पदाधिकारियों के साथ आचार्य संजय मिश्रा व गोविन्द शुक्ला द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन उपरान्त फांवडा मारकर विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, आशीष पोरवाल,चन्दन वर्मा,चन्दू पाटिल,नेक्से पोरवाल,सीटू गुप्ता,सौरभ वर्मा,बबलू सविता,मोनू कौशल,गोविन्द वर्मा,मोहित यादव बॉबी,गोविन्द गुप्ता, रितिक पोरवाल,शैलेन्द्र सिंह बऊआ,नीरज वर्मा,विपिन पोरवाल,पवन यादव,रोहित भंसाली, सुधांशु वर्मा,प्रेम वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
