इटावा में नए मतदाता जोड़ने का कार्य शुरू, छुट्टी वाले दिन मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे बीएलओ

जनपद इटावा के समस्त ब्लॉकों में नए मतदाता जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म 6 वितरित किए गए। आयोग की तरफ से बताया गया है कि जिन पात्रों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह फॉर्म 6 प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में वह सभी नागरिक जो वोट करने की आयु पूरी कर चुके हैं, अपना आवेदन कर सकते हैं। वह नागरिक जिनका नाम अनंतिम मतदाता सूची में नहीं आया है। इसमें अधिकांश वह महिलाएं भी शामिल हैं, जो विवाह के बाद अपनी ससुराल में वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाईं थीं।

नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। 7 दिन के भीतर उनके दावे या आपत्ति का निवारण किया जायेगा।

विशेष गहन पुनरीक्षण के पश्चात 6 जनवरी को चुनाव आयोग द्वारा अनंतिम सूची जारी की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में वोटर हटे थे। जिले में सर्वाधिक वोट इटावा सदर विधानसभा से हटाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *