एसएमजीआई के बीएससी नर्सिंग फर्स्ट सेमेस्टर में स्वाति बाथम टॉपर

इटावा। सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर (जनवरी 2026) के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान की शैक्षणिक परंपरा को पूर्व की तरह ही कायम रखा है।
निदेशक डॉ उमाशंकर शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा घोषित परिणामों में इस वर्ष भी हमारे संस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है।
जिसमें स्वाति बाथम ने (77.2%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,तवी एवं कुमारी प्रियंका ने (75.2%) अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान , कुमारी शीलू ने (74.8%) के साथ चतुर्थ तथा शीलंकार (74.4%) के साथ पंचम स्थान पर रहे। इसी क्रम में अर्चना,शालिनी एवं शिवानी यादव सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते रहने को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *