(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। प्राइवेट शताब्दी बस अज्ञात वाहन में जा घुसी जिससे प्राइवेट बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार कानपुर जिले के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाकी सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं।
बताया गया है कि सुबह 4:30 बजे करीब हाईवे पर धौलपुर खेड़ा के निकट ब्रजवासी ढाबा के सामने एक प्राइवेट शताब्दी बस संख्या यूपी 78 एफ एम 3312 जो किसी अज्ञात वाहन जा घुसी। इस दौरान बस में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका नाम पता नवनीत पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा निवासी नवाबगंज कानपुर व रामशरण पुत्र गंगासागर निवासी सुमन जोधपुर थाना चौबेपुर कानपुर बताए गए हैं। बस में सवार अन्य सवारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घायलों को इलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज गया है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और घायलों की मदद की।
प्राइवेट बस अज्ञात वाहन में जा घुसी, कानपुर के दो गंभीर घायल
