उपमुख्यमंत्री ने ‘मध्यांचल की शान 2025’ सम्मान से प्रतिष्ठित शिक्षाविद रोहन सिंह को किया सम्मानित

इटावा।​उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में ‘अमर उजाला – मध्यांचल की शान – 2025’ सम्मान समारोह में कानपुर मंडल के प्रमुख शिक्षाविदों , उद्योगपति, डॉक्टर, को सम्मानित किया। इस समारोह में इटावा जनपद के भरथना स्थित विक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रोहन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,भरथना, इटावा में जो वर्ष 2006 से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है। CBSE से संबद्ध यह विद्यालय प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अग्रणी है। इस संस्था का सफल संचालन डायरेक्टर रोहन सिंह यादव के मार्गदर्शन में हो रहा है, जिनके नेतृत्व में विक्टर पब्लिक डिग्री कॉलेज भरथना विक्टर इंटर कॉलेज भरथना इटावा तथा विक्टर पब्लिक प्राइवेट आईटीआई भरथना इटावा जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएँ भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज हम डायरेक्टर रोहन सिंह यादव को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
​इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, विधायकगण सुरेश मैथानी और नीलिमा कटिहार, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
​इस सम्मान के बाद से शिक्षाविद रोहन सिंह को विक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ग्रुप के अध्यापकों उनके प्रियजनों और शुभचिंतकों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *