इटावा – इटावा हिन्दी सेवा निधि, तैंतीसवाँ सारस्वत समारोह कार्यक्रम इस्लामिया इण्टर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी, मुख्य न्यायधीश सर्वोच्च न्यायालय भारत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत एवं हिन्दी वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि तीन दशक से इटावा जनपद हिन्दी भाषा एवं संस्कृति भाषा का स्थान है। उन्होंने कहा कि इस्लामियां इण्टर कॉलेज के पढ़े हुए छात्र प्रदेश में उच्च स्तर तक पहुंचकर अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इटावा को गंगदेव कि नगरी प्राचीन काल से जाना जाता है साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि दो महान हस्तियों के नाम को मिलाकर गंगदेव नगरी बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इटावा संस्कृति की एक राजधानी के रूप में उभर के आता है। उन्होंने कहा कि जिस भाषा एवं संस्कृति में हम पैदा हुए ये हमारी धरोहर है एवं उस भाषा को संजो कर रखना एवं उस संस्कृति को आगे बढ़ाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के कानून के हिसाब से सुप्रीम कोर्ट की भाषा इंग्लिश भाषा है, लेकिन इसके बावजूद भी 16 अन्य भाषाओं में बहस की जाती है एवं सुप्रीम कोर्ट के सारे फैसले लिए जाते है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान पंकज मित्तल, राष्ट्र गौरव जनाब वसीम बरेलवी साहब, न्यायमूर्ति ब्रजराज सिंह, कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, गंग देव सम्मान प्रख्यात समीक्षक डॉ0 पवन अग्रवाल आचार्य लखनऊ विश्वविद्यालय, एयर मार्शल अमित तिवारी, संगीत निर्देशक संजीव कोहली, हिन्दी अनुरागी चिकित्सक डॉ0 शरद अग्रवाल, हिन्दी निष्ठ विधिवेत्ता धर्म नाथ प्रसाद यादव, हिन्दी निष्ठ न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय न्यायधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, शिक्षाविद् हिन्दी सेवी विवेक मणि त्रिपाठी, कविवर डॉ0 सुरेश नीरव, कथा शिल्पी ज्योत्सना सिंह, हिन्दी सेवी राम प्रकाश त्रिपाठी, हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार, हॉकी खिलाड़ी शकील अहमद, प्रवीण लेखक हरीश कुमार, कविवर प्रमोद तिवारी हंस, शायर जनाब रईस इटावी, सुकवि अनिल मान मिश्र, सुकवि सुधीर मिश्र निश्चल घिरोर, युवा नाट्यकार रवीन्द्र चौहान, रजत सिंह जैन जिला जज इटावा, जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित कवि आदि उपस्थित रहे।
