तिरंगा यात्रा के बहाने राजनीति कर रही भाजपा: अजय राय

इटावा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे वोट की राजनीति करार दिया है। बुधवार को इटावा शहर के पक्का बाग स्थित NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष अंबुज त्रिपाठी के बड़े भाई अनुज त्रिपाठी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे अजय राय ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अजय राय ने कहा कि यदि भाजपा को सच में शहीदों की चिंता होती, तो प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को तिरंगा यात्रा निकालने से पहले शहीदों के घर जाकर श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, जिस यात्रा को राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया जा रहा है, उसमें डीजे बजाकर माहौल को मेला बना दिया गया है। यह शहीदों और भारतीय सेना का घोर अपमान है। प्रदेश अध्यक्ष ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान को भी निशाने पर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने पाकिस्तान को हमले की पूर्व सूचना दी थी। इस पर अजय राय ने कहा, “यदि पहले ही बता दिया गया कि हम हमला करने जा रहे हैं, तो फिर उसका उद्देश्य क्या था ? आतंकवादियों को मौका मिल गया भागने का। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय खुद ले रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इसके असली नायक भारतीय सैनिक हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम यह सरकार कर रही है, जो सिर्फ कैमरे के सामने खड़े होकर क्रेडिट लेना चाहती है, अजय राय ने कहा। अनुज त्रिपाठी के निधन पर उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। शहर अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाह, अंबुज त्रिपाठी, संजय तिवारी, प्रशांत तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, अरुण यादव, अवनीश वर्मा, संजय दोहरे, वाचस्पति द्विवेदी, अनिल यादव, शोज़ेब रिजवी, विष्णुकांत, आसिफ़ जरदान समेत आदि,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *