इटावा। स्थानीय नारायण वैंकट हाल में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम हरी शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिव किशोर दुबे एडवोकेट और लालजी प्रसाद दुबे की उपस्थिति रही। विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, इन्द्र नारायण पाण्डेय प्रान्तीय अध्यक्ष, हरी शंकर त्रिपाठी शाखा अध्यक्ष, शिव किशोर दुबे एडवोकेट और लालजी प्रसाद दुबे ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों का पूजन किया और उपस्थित सभी लोगों ने वन्दे मातरम् का सस्वर गायन किया।
योग दिवस पर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा ने बताया कि करें योग बनें निरोग। योग करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। योग प्रशिक्षक शिव किशोर दुबे ने प्राणायाम, हाथों, पैरों, आंखों और कानों के सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। लालजी प्रसाद दुबे ने शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन का अभ्यास कराया। मास्टर पार्थ दुबे ने भी कराटे का सुन्दर प्रदर्शन किया तथा कार्तिकेय दुबे ने देश भक्ति के गीत हरमोनियम के साथ प्रस्तुत किये।
योगाभ्यास के कार्यक्रम में प्रोफेसर राम कृष्ण सिंह यादव, आशा राम मिश्रा, बी. के. सिंह , शैलजा पाठक सचिव, विवेक रंजन गुप्ता कोषाध्यक्ष, ओम नारायण शुक्ला, निशा गुप्ता गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता, बृजेश मिश्रा, मुलायम सिंह यादव, बृजेश कुमार राठौर, नन्द कुमार यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय,ज्ञानेंद्र सिंह वर्मा एडवोकेट, संजीव कुमार राजौरिया, बीना चौहान, मन्जू देवी, आनन्द कुमार वर्मा, विमल कुमार गुप्ता और कु.विधिका आदि परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। ओम नारायण शुक्ला द्वारा योगाभ्यास के लिए हाल में गद्दों को बिछवाकर सुन्दर व्यवस्था करवाई गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ। शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।