लेखपाल संघ के तीसरी बार चुने अध्यक्ष अजय यादव

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला कार्यकारिणी इटावा के क्रम में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा तहसील भरथना की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अजय यादव को तीसरी बार भरथना तहसील का अध्यक्ष चुना गया है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा भरथना तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि बीते गुरुवार शाम को तहसील सभागार में तहसील अध्यक्ष ताखा राजेश यादव व उपमंत्री की मौजूदगी में भरथना तहसील लेखपाल संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है जिसमें उन्हें तीसरी बार तहसील का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि रामनरेश को उपाध्यक्ष,सुंदर सिंह चौहान को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,सुधीर चतुर्वेदी को तहसील मंत्री,नेत्रपाल सिंह को उपमंत्री,रितु यादव को कोषाध्यक्ष और श्रद्धा कमल को ऑडिटर के रूप में निर्विरोध चुना गया है। तहसील अध्यक्ष चुने जाने पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पद ग्रहण करने की शपथ दिलाई गई है, जिसके बाद तहसील क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लेखपालों ने अजय यादव सहित नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *