होली गीतों पर जायंट्स मैत्री सदस्याओं ने किया नृत्य

इटावा। होलिका अष्टमी के अवसर पर शनिवार को जायंट्स मैत्री ने होली मिलन समारोह पारंपरिक होली गीतों और ढोलक, मजीरों की थाप पर नृत्य व संगीत के साथ मनाया।
शाश्वत प्रेम के प्रतीक राधा- कृष्ण की तिलक गुलाल से वंदना कर होली की शुरुआत हुई। कार्यक्रम संयोजक सारिका अग्रवाल व अपर्णा अग्रवाल ने सभी को अबीर गुलाल लगाया व पुष्प वर्षा की।
रश्मि पालीवाल ने ढोलक पर थाप दी। होली के पारंपरिक गीत डॉ तृप्ति यादव, शीतल माहेश्वरी, वर्षा चौबे, प्रीति जैन, यति ने गाया। अन्य सदस्यों ने गीतों में उनका साथ दिया।
कार्यक्रम में कई सर प्राईज चेलेंज रखे गए तथा उनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं नीतिमा गुप्ता, शीतल माहेश्वरी,सीमा सिंह को ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
होली की मस्ती में हँसी ठिठोली के क्रम में मूर्खाधिराज के रूप में सीमा किन्द्रा को साज श्रृंगार के साथ ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। होली के गीतों पर यति यादव, डॉ तृप्ति यादव, वर्षा चौबे, पूनम शर्मा,प्रेरणा जैन, शीतल माहेश्वरी, अपर्णा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, प्रीति जैन ने नृत्य प्रस्तुति किया। स्मिता यादव व ऋतु अग्रवाल ने कविता- उठान पंखों से नहीं हौसलों से होती है सुनाई। वरिष्ठ सदस्य तारा यादव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूनिट निदेशक स्मिता यादव, राजश्री वर्मा, कमलेश यादव राजरानी अरोरा, पूनम गुप्ता, किरन गुप्ता, एकता बंसल, छाया सिंह, स्वाती जैन, कल्पना राय,अरुणा सिंह, ममता केसरबानी, संध्या वर्मा, नीतू भदौरिया, सरोज यादव ,स्वेता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहीं। संचालन सीमा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *