इकदिल में बीजेपी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

इकदिल,इटावा। इकदिल मण्डल की भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत इकदिल के अटल मार्केट में स्थापित अटल प्रतिमा पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर उपस्थिति भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण त्रिपाठी ने अटल जी के बारे में बताते हुए उनकी कविताओं को सुनाया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ सुशील सम्राट ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी हम सबके लिए प्रेरणा श्रोत है।

मण्डल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है हम सबको उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह कुशवाहा,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र बरुआ, अरुण कुमार दीक्षित,शिवेंद्र मिश्रा,महेंद्र सिंह जाटव, मनोरंजन तिवारी,अभिषेक गोयल,छोटू शर्मा सभासद सुनील राजपूत,राम प्रवल शर्मा,पंकज पचौरी,हिमांशु पचौरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *