दो दिवसीय भ्रमण में निधिवन, प्रेम मन्दिर,बरसाना,गोवर्धन और ताजमहल,किला के किए दीदार

भरथना,इटावा। भरथना क्षेत्र की शिक्षण संस्थान विक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सीबीएसई सेंट केवलानन्द सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने दो दिवसीय धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन और इतिहास नगरी आगरा का शैक्षणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक भ्रमण का जमकर लुप्त उठाया।


संस्था के चेयरमैन रोहन सिंह ने बताया इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति,इतिहास और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण और यात्राएँ छात्र-छात्राओं के बौद्धिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे शैक्षणिक यात्राएं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
संस्था के निजी वाहन से छात्र-छात्राओं को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से भ्रमण करना संस्था की नैतिक जिम्मेदारी के तरह सुबह 7 बजे संस्था की निजी बस ने सीधे धर्मनगरी के लिए प्रस्थान किया,जहां पहुंचकर संस्था के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ शिक्षकों ने पहले से बुक एक होटल में भोजन ग्रहण किया जिसके बाद पूरा दिन और रात्रि 12 बजे तक चार धाम,निधिवन,स्कोन टेंपल,प्रेम मन्दिर,गोवर्धन आदि सभी धार्मिक स्थानों के विधिवत दर्शन किए।


इस दौरान शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने इस्कॉन मंदिर में भक्ति संगीत व श्रीकृष्ण लीला से जुड़ी सभी कहानियों की जानकारियों प्राप्त की,साथ ही प्रेम मंदिर की भव्य शिल्पकला और प्रकाश सज्जा के दर्शन ने सभी का मन मोह लिया। चारधाम परिसर में भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की झलक एक ही स्थान पर देखने को मिली,जिससे छात्र छात्राओं का धार्मिक ज्ञान और भी बढ़ा। इसके पश्चात छात्रों ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के महत्व को जाना तथा बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर में दर्शन कर ब्रज संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के अंतिम चरण में छात्र-छात्राओं को इतिहास नगरी आगरा में दुनिया का सातमा अजुबा ताजमहल और किला के दीदार कराए गए जहाँ छात्रों ने मुगल कालीन स्थापत्य कला और इतिहास के बारे में सीखा।
पूरी भ्रमण के दौरान शिक्षक रजत सिंह,गौरव यादव,सत्येंद्र सिंह, स्मृति राठौर,अनीता शुक्ला, आराध्या,अंशु,दिव्या,महक, अन्नू,मुस्कान एवं अनामिका ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन और मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखा।
वहीं कु.शुद्धिति,पूजा,प्रगति, प्रतिभा,भूमिका,राधिका,
वैष्णवी,पावनी,नैना आदि छात्राओं ने दो दिवसीय भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए इसे रोमांचक,ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *