सरलता और शालीन व्यवहार से विरोधियों के भी प्रिय थे विधायक महाराज सिंह

भरथना,इटावा। भरथना विधान सभा क्षेत्र का लगातार पाँच बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक स्व.महाराज सिंह यादव की 25वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों सहित उनके परिजनों ने हवन पूजन अर्चन उपरान्त उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गये कार्यों का स्मरण किया।

पूर्व विधायक स्व.महाराज सिंह यादव की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड के एसएवी डिग्री कालेज के समीप स्थित स्व. महाराज सिंह स्मारक स्थल पर पहुँचकर समाजसेवियों व पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव के परिजनों सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले परिजनों ने हवन पूजन भी किया तथा भरथना में जनहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों का भी स्मरण किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,सपा जिलाध्यक्ष औरैया सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश यादव बाबाजी, एड.सुधीर यादव,विपिन यादव,सुरेश यादव लोकदल,प्रताप सिंह यादव, मुकेश यादव,ऋषभ यादव रिशु,पम्मी यादव, प्रधान शेरा यादव,बादाम यादव, रामनरेश यादव,अमन, मोहित,नागेन्द्र यादव,मनोज राठौर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *