जनपदीय वास्केट बाल प्रतियोगिता में डी पी एस एस को हराकर ऐस क्लब (गर्ल्स) ने जीता

इटावा।आज इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित जनपदीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले में डी पी एस ने के वी को (19-3) हराकर फाइनल में प्रवेश किया, दूसरे सेमीफाइनल में एस क्लब ने एपेक्स क्लब (9-3) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में ऐस क्लब ने डी पी एस से (7-5) से जीता और बास्केट बॉल प्रतियोगिता का विजेता रहा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पाठक अध्यक्ष राधा माधव संकीर्तन मंडल आलोक शुक्ला डिप्टी डायरेक्टर (FSL) ने किया।
प्रतियोगिता के संयोजक  आलोक राज बाजपेई बाजपेई  ने उनका सौल उढ़कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से उनका परिचय प्राप्त किया इसी क्रम में संयोजक आलोक राज वाजपेई ने सभी अथितियों का बैच लगाकर वा माला पहनाकर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका PTI रिहान, कुलदीप,प्रियांशु, शिव,शरूखऔर आरथना ने निभाई इस अवसर पर  गुरमुख सिंह अरोरा  संजय शर्मा , राज किशोर बाजपेई,  उमेश यादव, भावना सिंह , नारायण किशोर बाजपेई ,राम मनोहर दीक्षित अन्य उपस्थित रहे, अंत में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को आशीष वचन दिए और संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *