इटावा, 30 सितंबर। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मैनपुरी मोड़, ग्वालियर बाईपास, इटावा के विद्यार्थियों ने लखनऊ में आयोजित CBSE Skill Expo – Region Lucknow में प्रतिभाग कर अपने नवाचार, तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ पब्लिक स्कूल, सी.पी. सिंह फाउंडेशन, कानपुर रोड, सेक्टर-I, आशियाना, लखनऊ में किया गया।
एक्सपो में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यालय की ओर से Guardianeye, LawGPT तथा Saarthi – The Smart Cane जैसे प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए।
प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में उदित राज सिंह एवं मन्नत ने Guardianeye, आर्यन प्रताप एवं समीक्षा ने LawGPT तथा श्रेष्ठ प्रताप दीक्षित एवं रजत यादव ने Saarthi – The Smart Cane प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रशासक रजत सिंह भदौरिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रोजेक्ट प्रस्तुति, अनुशासन, समय-प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा CBSE Skill Expo जैसे मंच पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी नवाचार और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
