सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की मासिक बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा पर मंथन

इटावा। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की मासिक बैठक का आयोजन यश इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की सुरक्षा, शैक्षिक मानकों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बच्चों की सेफ्टी, अकादमिक स्टैंडर्ड, प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण और उनके शिक्षण कौशल में सुधार आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभिन्न ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी विचार किया गया।

इसके अलावा सीबीएसई के शैक्षिक मानकों के अनुरूप विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में अपार आईडी (APAAR ID) एवं आधार कार्ड से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर विद्यालयों में आवश्यक प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने के संबंध में विचार साझा किए गए।

प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने विद्यालयों के अनुभव, चुनौतियों और सुझाव साझा किए। बैठक का उद्देश्य जनपद के विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *