एसएमजीआई जेनेरो क्रिकेट में नर्सिंग और फार्मेसी की टीमें विजेता रही

इटावा। एसएमजीआई (SMGI) में आयोजित रंगारंग वार्षिकोत्सव ‘जेनेरो 2026’ के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डी-फार्मा, बी-फार्मा, बीसीए, बीबीए, एमबीए, जीएनएम तथा बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


महिला वर्ग के अंतर्गत खेले गए रोमांचक मुकाबलों में फार्मेसी और मैनेजमेंट की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले मैच में फार्मेसी की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की, जिसमें फार्मेसी की प्रिया ‘मैन आफ द मैच’ रहीं। दूसरे मैच में मैनेजमेंट ने जीत हासिल की और दीक्षा ‘मैन आफ द मैच’ चुनी गईं। इसके बाद हुए निर्णायक मुकाबले में फार्मेसी ने शानदार खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि मैनेजमेंट की टीम उपविजेता रही। इस मैच में फार्मेसी की आकांक्षा को ‘मैन आफ द मैच’ तथा मैनेजमेंट की दीक्षा को ‘मैन आफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।
पुरुष वर्ग में हुए मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया। पहले मैच में बी-फार्मा चतुर्थ वर्ष ने बीसीए को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें नृपेन्द्र ‘मैन आफ द मैच’ रहे। दूसरे मुकाबले में नर्सिंग ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया और भास्कर ‘मैन आफ द मैच’ बने। तीसरे मैच में बी-फार्मा द्वितीय वर्ष ने डी-फार्मा को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहाँ शिवांक यादव ने ‘मैन आफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया।
पहला सेमीफाइनल बी-फार्मा चतुर्थ वर्ष और बी-फार्मा द्वितीय वर्ष के बीच हुआ, जिसमें बी-फार्मा चतुर्थ वर्ष के ऋषभ के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नर्सिंग ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल का सफर तय किया और अभिषेक ‘मैन आफ द मैच’ रहे।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बी-फार्मा चतुर्थ वर्ष और नर्सिंग के बीच बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी भिड़ंत में नर्सिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, जबकि बी-फार्मा चतुर्थ वर्ष उपविजेता रहा। फाइनल मैच में नर्सिंग के शिव कुमार को ‘मैन आफ द मैच’ तथा बीसीए के सचिन को ‘मैन आफ द सीरीज’ घोषित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मदन हॉस्पिटल इटावा के एमडी डॉ. विकास यादव तथा एसएमजीआई के डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह और टॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *