इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2026-27 के अंतर्गत शनिवार, 28 नवंबर को प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, इटावा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम स्थान हासिल किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मंजेश कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, नृत्य शिक्षक एवं समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। यह सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।
