भारतीय किसान यूनियन ने मासिक पंचायत नगर पालिका में समस्याओं से अवगत कराया

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत नगर पालिका में संपन्न हुई जिसमें नगर की अनेक समस्याओं को लेकर पंचायत की गई।
पदाधिकारियों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को पंचायत में अवगत कराया एवं सभी समस्याओं का ज्ञापन तैयार कर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया एवं इन सभी समस्याओं का अगर निराकरण एक सप्ताह में न होने पर बड़ी पंचायत कर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए कहा गया। अगर नगर की यह सारी समस्याएं पूर्ण रूप से हाल न कराई गई तो भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना भी करेंगे यहां उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार रखे एवं जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसको प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। नगर पालिका में अधिशासी अभियंता को चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें वार्ड नंबर 10 में 10 माह से रेलमंडी पश्चिम में नाली में पानी भरा है अभी तक उसका समाधान नहीं हुआ है नाली को सही कराया जाए। वार्ड नंबर 20 में रुकी पड़ी नालियों को साफ कराया जाए और स्ट्रीट लाइट वह सी सी टी वी कैमरे सही कराए जाएं और जहां आवश्यकता हो वहां पर नए लगवाए जाएं। वार्ड नंबर 1सरस्वती इंटर कॉलेज से जो नाला बनकर आ रहा था उसका रुका पड़ा नाले का निर्माण पूर्ण कराया जाए। नगर में चौराहे से लेकर रेलमंडी पुल तक जाम की समस्या बनी रहती है उसका समाधान कराया जाए। जिला अध्यक्ष संजीव किसान जी ने अपने संबोधन में पंचायत को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारी से कहा की सदस्यता अभियान और तेज गति से चलाएं। इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। नगर अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को पूर्ण जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष संजीव किसान, जिला महासचिव चंद्रदीप, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर दुर्वेश पाइथा, तहसील अध्यक्ष, राम अवतार सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष शैलम सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष नसीम सिद्दीकी, अविनाश कुमार, कर्मवीर, ब्लॉक उपाध्यक्ष उदयवीरसिंह, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सच्चिदानंद, गयाप्रसाद, जगदीश बाबू एवं अन्य किसान उपस्थित रहे। पंचायत का कुशल संचालन नगर अध्यक्ष मुन्नेश यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *