सीएचसी में प्रसवित जुड़वा बच्चों का सफल सिजेरियन ऑपरेशन

जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक गर्भवती महिला का प्रसव के दौरान सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। दो जुड़वा बच्चों सफल सिजेरियन ऑपरेशन से गर्भवती महिला के परिवार व ऑपरेशन टीम में शामिल डॉक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला अहीर टोला की रहने वाली गर्भवती महिला मेहरुन निशा पत्नी मो.आरिफ दर्द महसूस होने पर आशा राखी यादव के माध्यम से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयी। गर्भवती महिला को महिला प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति शुक्ला की देखरेख में भर्ती कर प्रसव की प्रक्रिया शुरू कराई गई। गर्भवती महिला की प्रसव स्थिति को देखते हुए डॉ.तृप्ति शुक्ला और स्वयं मेरे द्वारा ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। करीब आधे घंटे के ऑपरेशन के बाद सफल तरीके से जुड़वा बच्चों को आविर्भाव किया गया।सफल ऑपरेशन के बाद ओटी थिएटर में दो बच्चों की किलकारियों से डॉक्टरों के चेहरे पर मुस्कान और गर्भवती महिला के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी।डॉक्टरों की देख रेख में जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।सीएचसी अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र के अनुसार यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इतिहास में प्रसवित जुड़वा बच्चों के सफल ऑपरेशन का यह पहला कैसे हैं।उन्होंने कहा कि मेरा और हमारी टीम का प्रयास रहेगा कि सरकार की मंशानुसार गर्भवती महिलाओं को निशुल्क बेहतरीन सुविधा दी जा सके। ऑपरेशन टीम में डॉ.तृप्ति शुक्ला,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,डॉ. वीरेन्द्र सिंह एनेस्थेटिस्ट, अनीता स्टाफ नर्स अतुल कुमार ओटी टेक्नीशियन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *