जसवंतनगर,इटावा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, और रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के देशभर से आए स्वयंसेवक छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते हैं, जिनके चयन हेतु देशभर में अलग अलग क्षेत्रों में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविरों का आयोजन किया जाता है, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,बिहार,झारखंड और छत्तीसगढ़ कुल 6 राज्यों का मध्य क्षेत्र का 10 दिवसीय शिविर इस वर्ष आई.टी.एम विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है । यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती शिविर निदेशक के रूप में आयोजित होगा, जिसमें 6 राज्यों के सभी विश्वविद्यालयों से अलग अलग स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया को पास करके आए 200 स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं । इसी क्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के 2 स्वयंसेवक सोनी और विवेक कुमार ने अपना स्थान बनाया है ।विश्वविद्यालय की कुल 65 एन एस एस महाविद्यालय इकाइयों से केबल 6 छात्र छात्राएं ही इस शिविर हेतु चयनित किए जाते हैं जिसमें चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैंवरा से 2 छात्र, छात्रा का चयन गौरव का विषय है । इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीरज कुमार ने बताया कि विगत 2012 से संचालित एन एस एस इकाई लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभागिता कर रही है और प्रतिवर्ष महाविद्यालय के एन एस एस छात्र प्री आर डी शिविर ,आर डी शिविर , राष्ट्रीय एकीकरण शिविर , राष्ट्रीय युवा फेस्टिवल शिविर और एडवेंचर शिविर जैसे महत्वपूर्ण शिविरों में चयनित होकर महाविद्यालय विश्वविद्यालय और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं । विगत वर्ष 2024-25 हेतु चयनित छात्र बॉबी शाक्य पूरे विश्वविद्यालय से एकमात्र गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयनित एन एस एस स्वयंसेवक थे । छात्र छात्राओं के इस चयन पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है । प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, उप प्राचार्य प्रो.फतेह बहादुर सिंह यादव,चीफ प्रॉक्टर प्रो.अरविंद कुमार , प्रो.नीति यादव , प्रो.सरोज यादव, डॉ.प्रत्यूष तिवारी प्रो. कुसुम यादव, डॉ.आदित्य यादव, डॉ.भोला सिंह , डॉ. अवनीश यादव , डॉ.रेनू यादव , डॉ.सुरेश यादव , डॉ. राजीव विश्नोई ,डॉ.उमेश सिंह ,डॉ.अरुणा दीक्षित ,डॉ. अंशुल चंद्रा सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों ,शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।ज्ञात हो कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित और पोषित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन करता है जिसके आयोजनत्मक अनुभव का लाभ छात्र छात्राओं को मिलता है ।
हैवरा चौ.चरण सिंह पीजी कॉलेज के दो एनएसएस स्वयंसेवक को मिली अनुमति
