इटावा।सेंटमैरी इंटर कालेज में मंगलवार को “मारियाथलोंन एथलेक्चरल गाला 2025” का शानदार समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें कॉलेज के बच्चों ने खेल, नृत्य, गीत आदि से जुड़ी अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और पुरस्कार भी जीते।
कॉलेज के विशाल प्रांगण में एक दिवसीय मारियाथलोंन एथलेक्चरल गाला 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक विजेता एथलीट पद्मश्री अंजू बॉबी जार्ज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मार.थॉमस पाड़ियाथ ऑक्जिलरी बिशप शमशाबाद, मार.फादर थॉमस एझीकड़,मैनेजर फादर बिन्सन,प्रिंसिपल फादर डॉ.शीजू जार्ज,वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन,सिस्टर स्नेह सीएमसी व हैड मिस्ट्रेस सिस्टर सोफी उपस्थित रहे।

सबसे पहले शानदार रेड कार्पेट पर कार्यक्रम के सभी अतिथियों का आगमन हुआ जिन्हें स्कूल के शानदार बैंड द्वारा भव्य सलामी दी गई। अगले क्रम में सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा प्रेयर डांस प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण सिस्टर स्नेहा सीएमसी ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा फ्लैग होस्टिंग करके और मशाल जलाकर मारियाथलॉन 2025 के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर का भव्य शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात ग्राउंड में उपस्थित सभी टीमों ने मुख्य अतिथि को शानदार सलामी दी,मुख्य अतिथि द्वारा भव्य परेड का अवलोकन किया गया।
इसी क्रम में बच्चों को खेल और एकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजू बॉबी जार्ज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी उनकी रुचि पैदा कर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। हर बच्चे में एक होनहार खिलाड़ी छुपा है, बस उसे पहचानकर निखारने की आवश्यकता है। खेल से जुड़ी देश की अनेक प्रतिभाओं ने भारत का नाम पूरी दुनियां में रोशन किया है।
आशीर्वचन के क्रम में ऑक्जिलरी बिशप शमशाबाद मार0 थॉमस पाड़ियाथ ने कहा कि आज मैं सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं कि आप सभी भविष्य में आगे बढ़ते हुए अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि सेंट मैरी के सभी बच्चों का खेल और शानदार अनुशासन देखकर मैं बेहद ही अभिभूत हुआ हूं।मैं आज सभी बच्चों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह विद्यालय अपने विशिष्ट खेल और शिक्षा की उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। उन्होंने भी सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
रेव.फादर थॉमस एजीकेड ने कहा कि आप सभी बच्चे इस देश का भविष्य है आपको ही अपने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को आगे लेकर जाना है उन्होंने मंच से सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अगले क्रम में सभी एथलीट्स द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
खेलों के शुभारंभ में प्रथम एथलेटिक मीट में सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स द्वारा 100 मीटर रेस सम्पन्न हुई। इसके बाद ट्विंकल टूज एंड मैजिक मूव्स प्रॉप ड्रिल विद एक्शन डांस,रंगों की फुलवारी, फ्लावर डांस, कॉर्न कैरी चैलेंज,देश के रंग,बचपन के संग, किडीज बॉयज एंड गर्ल्स लिटिल स्टेप टू स्कूल, कप टॉवर चैलेंज, दो सौ मीटर डैश, द वॉरियर वे कराटे एंड सेल्फ डिफेंस, डम्बल फ्लूजन ड्रिल, जेनिथ ऑफ इंडिया ग्रैंड कल्चरल शो, फ्लेमोरा स्पेनिश एंड इलास्टिक डांस,कल्चरल कैलिडोस्कॉप शो जैसे कार्यक्रमों में बच्चों की शानदार प्रतिभा प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने जिन खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया,उनमें 800 मी दौड़ में सीनियर छात्रों में’- अतुल यादव ने प्रथम (11F-Red) , शौर्य यादव -द्वितीय( 11th बी ब्लूहाउस,)
अर्पित यादव-तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद – सीनियर छात्रों में- जरोम जैकब- प्रथम-11th E रेड हाउस,शौर्य यादव द्वितीय स्थान (11th बी ब्लूहाउस ) एवं दीपेंद्र सिंह – 9thG यलो हाउस तृतीय स्थान पर रहे।लंबी कूद सीनियर छात्राओं में श्रेया सिंह 12th f- प्रथम स्थान,जानू यादव -11th f नेद्वि तीय स्थान -यलो हाउस) प्राप्त किया एवं परिधि -9th C ब्लू हाउस नेतृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊँची कूद सीनियर छात्रों में- जरोम जैकब 11th E ने प्रथम मनुयादव-10th G ने प्रथम स्थान,श्रेया सिंह (12th F रेड हाउस) ने। द्वितीय
स्थान,एवं। निधि सिंह ने 10th G ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक सीनियर छात्रों में- निखि ल कुमार-10th E ब्लू हाउस प्रथम स्थान, साहिल यादव -12th Cब्लूहाउस
द्वितीय स्थान,सत्यमित्रा बाजपेयी 11th A ग्रीन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक सीनियर छात्राओंमें- तानि या यादव-11th B नेप्रथम स्थान,स्तुति वर्मा -10th E ने द्वितीय प्राची
यादव 9th B ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊँची कूद- जूनियर छात्रों में- रुद्र यादव 8th-g यलो हाउस प्रथम स्थान, लक्ष्य यादव 6th A द्वितीय,जायति रकी
8th G द्वितीय,अक्षांश तिवारी 7th b तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊँची कूद- जूनियर छात्राओं में- आद्या यादव-प्रथम 7th b, टेरेसा करकेटा 8th-b-द्वितीय,अनुषा यादव-7th G
तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेक जूनि यर छात्रों में- अन्वित पांडे-8thf प्रथम, जाॅय तिरकी-8th G द्वितीय,
आयूष-8th A-तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक जूनियर छात्राओंमें- टेरेसा करकेटा-8th b-प्रथम
स्थान,विजेता 8th d-द्वितीय,परी यादव- 8th G तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद-उप कनिष्ठ छात्रों में-आर्यन
जोस तिर्की -6th-a प्रथम, कार्यव सिंह-4thd-द्वितीय,दिव्या कुमार-5th g-तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद-उपकनिष्ठ छात्राओंमें- अंकिता पाल’5thg-प्रथम ,आराध्या यादव 5th A-द्वितीय ,नैन्सी यादव -4thE-
तृतीय स्थान पर रहे।
थ्रो बाँल- उप कनिष्ठ छात्रों में- विराट यादव-4thF-प्रथम स्थान,एकलव्य राजपूत-4th c-द्वि तीय,सक्षम
कुमार-4thEतृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़-सीनि यर छात्रों में- शौर्य यादव-प्रथम स्थान ब्लूहाउस, अर्पित यादव-द्वितीय स्थान (रेड हाउस
),रोनित करकेटा -तृतीय स्थान (ब्लूहाउस) प्राप्त किया
100 मीटर दौड़-सीनि यर छात्राओंमें- स्तुति वर्मा -प्रथम स्थान-यलो हाउस,तान्या यादव -द्वितीय,शाम्भवी
वर्मा -तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़-सीनि यर छात्रों में-
200 मीटर दौड़ – सीनियर छात्राओं-
100 मीटर दौड़ – जूनियर छात्रों में-रुद्र – प्रथम (यलो),अकांश ति वारी- द्वि तीय ( ग्रीन),अनुभव-तृतीय स्थान प्राप्त
किया।
100मीटर दौड़ – जूनियर छात्राओंमें-इषिता-प्रथम(यलो ) मुक्ति -द्वितीय (यलो),अक्षरा दुबे- (रेड)तृतीय स्थान
प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़- जूनियर छात्रों में-
200 मीटर दौड़ में-जूनियर छात्राओंमें-
100 मीटर दौड़- उप कनिष्ठ छात्रोंमें- आर्यन जोस- प्रथम स्थान(रेड),आदित्या- द्वितीय (रेड),एकलव्य-तृतीय
(यलो) स्थान प्राप्त किया।
काॅन केरी चेलेन्जिज प्रतियोगिता में- छात्रों में- अभिराज सिंह-प्रथम(1st F),विवान तिवारी-द्वितीय-1st D,अक्षांश
राव-तृतीय स्थान (1st B) पर रहे।
कप टाॅवर चेलेन्जिज-सिद्धि यादव-प्रथम (2ndC)
ईवा-द्वितीय,अद्वि का माथुर-तृतीय (2nd -E)स्थान प्राप्त किया।
भारत की पराकाष्ठा- प्रोग्राम की मनोहर अद्वितीय प्रस्तुति ने सभी अभि भावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजू थॉमस,जोजो सर,अभिनव सर व सायना वसीम ने किया। फादर शीजू जॉर्ज,फादर बिन्सन व फादर विविन का विशेष सहयोग रहा।
