बदायूं सांसद आदित्य यादव ने शिविर में डॉ.योगेश ऐलानी के प्रयास को सराहा

जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर के प्रसिद्ध डॉक्टर रहे स्वर्गीय चंद्र प्रकाश ऐलानी की स्मृति में न्यू सिंधी मेडिकल हॉल नदी का पुल जसवंतनगर के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा कैंप का शुभारंभ उनके सुपुत्र और शिविर संयोजक डॉ योगेश ऐलानी और पुत्रवधू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सपना ऐलानी ने स्व.डॉ.चंद्रप्रकाश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के करीब 600 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। दोपहर के समय स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे बदायूं सांसद आदित्य यादव का डॉ.योगेश एलानी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बदायूं सांसद आदित्य यादव ने शिविर में पहुंचे मरीजों का हाल-चाल जाना और डॉ.योगेश ऐलानी के इस तरह के निशुल्क कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीबों और दूर दराज क्षेत्र के लोगों को मदद प्रदान करते हैं।उन्होंने भविष्य में भी डॉ. योगेश ऐलानी से ऐसे ही निशुल्क कैंप आयोजन की अपील की। डॉ.योगेश ऐलानी ने इस अवसर पर कहा कि यह शिविर उनके पिता स्वर्गीय डॉ.चंद्र प्रकाश ऐलानी की चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना को आगे बढ़ने का एक निरंतर प्रयास है यह जन सेवा का कार्य पिछले कई वर्षों से जारी है।शिविर में वीपी,शुगर,थायरॉइड, किडनी,आंख,कान,नाक, गला,दांत,हड्डी और पेट संबंधी विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त,स्त्री रोग एवं बांझपन से संबंधित परामर्श और उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में मरीजों को परामर्श और दवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान दी गईं। सभी प्रकार की जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई,जबकि अल्ट्रासाउंड पर 30 प्रतिशत की रियायत मिली। शिविर के सफल आयोजन में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिंह,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग दुबे,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत शर्मा,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अखिलेश कुमार,डॉ.जितेंद्र सिंह चौधरी,डॉ.एससी गुप्ता आर्शीवाद पैथोलॉजी,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रदीप यादव,डॉक्टर भानु यादव, शिविर प्रभारी दीपक यादव मोहम्मद जानिब,पंकज यादव समेत मेडिकल स्टाफ और स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *