शिवा एचपी जंक्शन पर 24 घंटे मिलेंगी सीएनजी,

जसवंतनगर,इटावा।
जसवंतनगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कैस्त के पास इटावा को जाने वाली सड़क पर स्थित शिवा एचपी जंक्शन पर पेट्रोल पंप के मालिक डायरेक्टर राहुल गुप्ता व टोरेंट कंपनी के अधिकारियों ने फीता काटकर 24 घंटे ऑनलाइन सीएनजी सेवा उपलब्धता सुविधा को जनता को समर्पित किया।डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि टोरेंट कंपनी के सहयोग से यहाँ अब 24 घंटे अच्छे प्रेशर के साथ गुणवत्तापूर्ण सीएनजी उपलब्ध रहेगी। सीएनजी के लिए किसी को भी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।शिवा एचपी जंक्शन पर आने वाले प्रत्येक सीएनजी वाहन को तुरंत सीएनजी मुहैया कराई जाएगी।इस सुविधा से ग्राहकों का समय भी बचेगा साथ ही अच्छे प्रेशर के साथ सीएनजी भी मिलेगी। पेट्रोल डीजल की भी सुविधा ग्राहकों को हर समय मिलती रहेगी। उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए बताया कि उस विषम परिस्थिति में भी सीएनजी वाहनों की लंबी कतारों के बीच सभी ग्राहकों को हर सुविधा के साथ मेरे यहाँ सीएनजी उपलब्ध कराई गई थी। इस अवसर पर पेट्रोल पंप के एमडी विनोद यादव,मैनेजर पप्पू यादव, समेत समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *