दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार, भेजा जेल

जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को महलई गांव के पास स्थित एक सरकारी नलकूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर छह दिन पूर्व नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि सोनी पुत्री रामोतार शर्मा की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। इस संबंध में मृतका के पिता रामोतार शर्मा निवासी ग्राम बजीरपुर, थाना मटसेना, जनपद फिरोजाबाद ने 1 मार्च को जसवंतनगर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पति महलई गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास खड़ा है उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एडीओ समाज कल्याण अधिकारी शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेन्द्र दीक्षित निवासी ग्राम उतरई, उम्र लगभग 37 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।सीओ ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *