अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी,सीज कर 25 हजार का किया जुर्माना

जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम धरबार में मिट्टी का खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। मौके पर पहुंचे खनन विभाग के अधिकारी ने ट्रैक्टर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दोपहर सूचना मिली थी कि ग्राम धरबार क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए पाया गया, जिसे पुलिस ने तत्काल कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना खनन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी बृजविहारी ने जांच के बाद ट्रैक्टर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने चेतावनी दी कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *