दसवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का दबदबा शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज ,कशिश ने 96% अंक प्राप्त कर बनी भरथना टॉपर

भरथना। सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2026 में जयोत्री अकैडमी, भरथना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय की छात्रा कशिश ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नैतिक (92%) द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अभय एवं आराध्या दुबे (91-91%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के परिणामों में गुणवत्ता भी झलकी। यहां 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 24 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक तथा 52 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में टॉपर्स एवं उनके अभिभावकों को संस्थापक मनोज पोरवाल के साथ मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र पांडेय (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन भरथना) एवं एडवोकेट सुदामालाल दोहरे द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दिया। निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने इसे उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया, वहीं संस्थापक मनोज पोरवाल ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय कहा।

कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित एवं काजल रुखसार ने किया। अमित तिवारी, प्रगति यादव, निशी पांडेय, धर्मेंद्र यादव, सौरभ, यूसुफ सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *