श्रम विभाग द्वारा हुआ अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सदर विधायक सरिता भदौरिया

इटावा -आज लुहन्ना चौराहे के पास स्थित ई श्रम धारक मजदूरों के स्कूल विहान बालिका विद्यालय में श्रम विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए,इस अवसर पर अटल आवासीय योजना में सलेक्शन हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
विधायक सरिता भदौरिया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित को भी श्रमिकों की समस्यायों को हल करवाने में विभाग का सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया ।
अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर श्री कुलदीप कुमार सिंह ने सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन यादव,टीटू चौहान, उघोग मंच के जिला महामंत्री राहुल दीक्षित सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *