श्रद्धा और भव्यता के साथ निकली नेमि गिरनार यात्रा

इटावा। विश्व जैन संग़ठन पंजी. द्रारा संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में दिल्ली से भारत भ्रमण कर 25 दिनों 5100 किलोमीटर की यात्रा करते हुये नेमि गिरनार यात्रा का बुधवार को सुबह बलराम सिंह चौराहा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश के दौरान रथ पर भगवान नेमिनाथ की प्रतिष्ठित प्रतिमा का जलाभिषेक जैन धर्मालंबियों द्रारा किया गया। रथ के साथ गिरनार तीर्थ क्षेत्र की विशाल झांकी के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं ने तीर्थ जाने का लाभ लिया। साथ ही यात्रा में एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा एवं जैन पचरंगा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया धर्मयात्रा का उद्देश्य मोक्ष कल्याण के अवसर पर 20 जुलाई को गुजरात मे स्थित गिरनार पर्वत की कठिन 22हजार सीढ़ियों पर चढ़कर एक लाख से अधिक जैन धर्मालंबियों को निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिये प्रेरित करना है। यात्रा बलराम सिंह चौराहा से प्रारम्भ होकर चौगुरजी, नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, रंगलाल चौराहा होती हुई जैन धर्मशाला लालपुरा पहुँच कर नेमि गिरनार धर्मसभा में परिवर्तित हो गई जहाँ विश्व जैन संग़ठन के पदाधिकारियों ने संजय जैन का पगड़ी, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। धर्मसभा की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ने की, संचालन मनोज जैन एवं मंगलाचरण लवली जैन ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुये संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने सकल जैन समाज से कहा जैन तीर्थो पर अधिक संख्या में जाये जैन समाज जिससे क्षेत्र की पवित्रता बनी रहे उन्होंने कहा देश भर से जैन धर्म के 22वें तीर्थकर भगवान नेमिनाथ निर्वाण लाडू पर गिरनार पर्वत पर एक लाख से ज्यादा जैन अनुयायी पहुँचेगा। धर्मयात्रा में संग़ठन के महामंत्री राजीव जैन, मीडिया इंचार्ज नितिन जैन, रजत जैन, राजू जैन, गौरव कांत जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, विशाल जैन, शेखर जैन, विकास जैन, चक्रेश जैन, महावीर जैन, दिलीप जैन, वैभव जैन, कल्लू जैन, गुड्डू जैन सहित सैकड़ों जैन धर्मालम्बी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *