इटावा। 1 जुलाई 2026 से पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में नवीन शैक्षिक सत्र की कक्षाओं का शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय में प्रथम दिवस से ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा का संचार किया।
नवीन सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के स्मरण एवं ईश्वर वंदना के साथ हुई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित हवन एवं पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार तोमर, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर वातावरण को आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह नया शैक्षिक सत्र विद्यार्थियों के लिए सफलता, ज्ञान और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
