बदलते दौर के साथ नई पहचान: ‘सिम मैथ क्लासेस’ अब ‘द्रोण लर्निंग अकैडमी’ के नाम से देगा शिक्षा का नया आयाम

इटावा। बदलते शैक्षणिक परिवेश और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर की प्रतिष्ठित सिम मैथ क्लासेस ने स्वयं को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए अब ‘द्रोण लर्निंग अकैडमी’ के नाम से नई पहचान हासिल कर ली है। इसकी जानकारी संस्थापक राहुल त्रिवेदी (पवन सर) ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दी।
राहुल त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्थान में कई नई शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अब द्रोण लर्निंग अकैडमी में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए CBSE, ICSE एवं स्टेट बोर्ड के सभी विषयों की संपूर्ण अकादमिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान द्वारा आयोजित क्वार्टरली एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र सक्सेना (प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट) एवं विनीता टंडन उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।
देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने लक्ष्य का निर्धारण पहले से कर लेना चाहिए और उसी दिशा में निरंतर मेहनत करनी चाहिए। जो विद्यार्थी सही समय पर सही निर्णय लेना सीख जाते हैं, वे भविष्य में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।
वहीं विनीता टंडन ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। बच्चों का भी दायित्व है कि वे अपने माता-पिता के विश्वास पर खरे उतरें और पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक सदैव बच्चों का भविष्य संवारने का प्रयास करते हैं और विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन का सम्मान करना चाहिए।
द्रोण लर्निंग अकैडमी ने नई पहचान के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *